ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन 2025: जानें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

भारत में करोड़ों लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं—जैसे की मजदूर, घरेलू कामगार, रिक्शा चालक, रेहड़ी-पटरी वाले, छोटे किसान और निर्माण श्रमिक। इन सभी को एक संगठित पहचान देने और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए भारत सरकार ने ई-श्रम पोर्टल (E Shram Card Registration) की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से ई-श्रम कार्ड जारी किया जाता है।

2025 में ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और भी आसान और तेज़ कर दी गई है। अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए बेहद ज़रूरी है।

ई-श्रम कार्ड भारत सरकार का एक राष्ट्रीय डाटाबेस कार्ड है, जो असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए बनाया गया है। इसमें प्रत्येक श्रमिक को एक 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) प्रदान किया जाता है, जिससे वह देशभर में कहीं भी पहचाना जा सकता है।

इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है।

  • असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करना
  • श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना
  • दुर्घटना बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना
  • भविष्य में रोजगार, स्किल ट्रेनिंग, और योजनाओं में प्राथमिकता देना

ई-श्रम कार्ड मुख्यतः उन सभी भारतीय नागरिकों के लिए है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। नीचे कुछ प्रमुख श्रेणियों का उल्लेख किया गया है:

  • निर्माण श्रमिक (Construction Workers)
  • खेत मजदूर और छोटे किसान
  • घरेलू कामगार (Household Workers)
  • सफाई कर्मचारी
  • फुटपाथ विक्रेता / रेहड़ी-पटरी वाले
  • ऑटो / रिक्शा चालक
  • हथकरघा बुनकर
  • मछुआरे
  • छोटे दुकानदार
  • दैनिक वेतन भोगी मजदूर
  • मनरेगा श्रमिक
शर्तविवरण
नागरिकताभारतीय नागरिक होना चाहिए
उम्र16 से 59 वर्ष के बीच
पेशाअसंगठित क्षेत्र में कार्यरत
आधार कार्डअनिवार्य
बैंक खाताहोना चाहिए, जो आधार से लिंक हो
  1. आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  2. बैंक खाता विवरण (Account Number, IFSC Code)
  3. मोबाइल नंबर (जो आधार से लिंक हो)
  4. पासपोर्ट साइज फोटो (ऑनलाइन नहीं मांगी जाती, लेकिन ऑफलाइन आवेदन के लिए ज़रूरी हो सकती है)

स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया:

  1. ई-श्रम पोर्टल पर जाएं:
    वेबसाइट लिंक: https://eshram.gov.in
Esaram card kyese banaye
  1. होम पेज पर “Register on e-SHRAM” पर क्लिक करें
  2. आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP वेरिफिकेशन करें
  3. आधार को OTP द्वारा प्रमाणित करें
  4. व्यक्तिगत जानकारी भरें:
    • नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी
    • पता, राज्य, ज़िला
    • कार्य का प्रकार
    • शिक्षा स्तर
    • कौशल विवरण
    • बैंक खाता जानकारी
  5. डिक्लेरेशन पर टिक करें और फॉर्म सबमिट करें
  6. सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको UAN नंबर और e-SHRAM कार्ड मिलेगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या खुद से आवेदन नहीं करना चाहते तो आप अपने नजदीकी CSC (Common Service Centre) पर जाकर आवेदन करवा सकते हैं:

  • आधार कार्ड और बैंक पासबुक लेकर जाएं
  • मोबाइल नंबर अपने साथ रखें
  • ऑपरेटर आवेदन भर देगा
  • आवेदन के बाद आपको कार्ड का प्रिंट दिया जाएगा
लाभविवरण
₹2 लाख का दुर्घटना बीमाPM Suraksha Bima Yojana के तहत
सामाजिक सुरक्षा योजनाएंजैसे पीएम श्रम योगी मानधन योजना, स्वास्थ्य बीमा
भविष्य में DBT सहायतायोजनाओं का लाभ सीधे बैंक खाते में
पेंशन सुविधा60 वर्ष की आयु के बाद ₹3000 प्रति माह
स्किल ट्रेनिंगसरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम
राशन और आवास योजना का लाभई-श्रम कार्ड धारक प्राथमिकता में रहेंगे
  1. ई-श्रम पोर्टल खोलें: https://eshram.gov.in
  2. “Update / Download e-SHRAM Card” पर क्लिक करें
  3. मोबाइल नंबर और OTP डालकर लॉगिन करें
  4. कार्ड PDF फॉर्म में डाउनलोड करें
  5. प्रिंट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें

2025 की शुरुआत तक भारत में 30 करोड़ से अधिक असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ने ई-श्रम कार्ड बनवाया है। हर महीने लाखों नए आवेदन जुड़ रहे हैं।

यदि आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं तो हां, यह जरूरी है।

यह असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए है, चाहे वह गरीब हों या मध्यम वर्गीय।

यह कार्ड एक बार बनने के बाद स्थायी होता है, लेकिन जानकारी अपडेट करनी होती है।

यह नौकरी नहीं दिलाता, लेकिन रोजगार संबंधित योजनाओं में प्राथमिकता मिलती है।

See More Blogs:

Leave a Reply